मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपरशुराम कुण्ड पर बैजनाथ बाबा की 27वीं पुण्यतिथि महोत्सव

परशुराम कुण्ड पर बैजनाथ बाबा की 27वीं पुण्यतिथि महोत्सव

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

तुंगारेश्वर पर्वत शिखर स्थित परशुराम कुण्ड पर तपस्यालीन संत बालयोगी सदानंद महाराज के पिताश्री बाबा बैजनाथ की 27वीं पुण्यतिथि भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।
बालयोगी सदानंद महाराज आश्रम संस्था के अध्यक्ष गुरुनाथ भोईर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम आश्रम परिसर में 9 जून को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार 10 जून की सुबह बाबा की समाधि का पूजन किया गया।
इस अवसर पर (डोंगरपाड़ा, विरार) के ह.भ.प. श्री विजय महाराज संगमेश्वर का प्रवचन तथा (जूचंद्र) के ह.भ.प. पुरुषोत्तम महाराज का भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर की आरती के बाद आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि सिद्ध बालयोगी सदानंद महाराज 12 वर्ष की आयु में अपने माता-पिता के साथ 70 के दशक में अपना घर त्यागकर परशुराम कुण्ड पर तपस्या करने चले आए थे। यहां रहकर बालयोगी सदानंद महाराज जड़ी-बूटियों से श्रद्धालुओं का निःशुल्क इलाज करते हैं तथा संत ज्ञानेश्वर की ज्ञानेश्वरी का विविध भाषाओं में अनुवाद कर उसका देश-विदेश में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
इस सिद्ध संत के दर्शन के लिए परशुराम कुण्ड पर भक्तों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है।

अन्य समाचार

आकाश!