मुख्यपृष्ठग्लैमरवोल्फ की बेटी!

वोल्फ की बेटी!

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। महज १ मिनट ५५ सेकंड के इस टीजर ने एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा तड़का लगाया है कि फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल अपनी बेटी को बचपन से एक खास मिशन के लिए तैयार करते हैं। टीजर की शुरुआत आलिया के १८वें जन्मदिन से होती है, जहां उनके पिता बने बॉबी देओल उन्हें उस मिशन की याद दिलाते हैं, जिसके लिए बचपन से ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद एक्शन, गोलियां और दुश्मनों की धुनाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी दौरान बॉबी देओल अपनी बेटी से पूछते हैं, ‘दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, वोल्फ और शीप… मैं वोल्फ हूं, तू क्या है?’ जवाब में आलिया का आत्मविश्वास से भरा डायलॉग आता है, ‘वोल्फ की बेटी, वोल्फ ही होती है सर।’ यही संवाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अन्य समाचार