मुख्यपृष्ठखेलओलिंंपिक में दिखेगी `किंग एंड प्रिंस' की जोड़ी!

ओलिंंपिक में दिखेगी `किंग एंड प्रिंस’ की जोड़ी!

लॉस एंजिल्स ओलिंपिक २०२८ में क्रिकेट की वापसी को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने एक ऐसी मांग रख दी है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। श्रीसंत चाहते हैं कि ओलिंपिक में भारत की ओर से विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आएं। श्रीसंत का मानना है कि विराट का अनुभव और वैभव का निडर अंदाज टीम इंडिया के लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि भले ही विराट टी२० क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन ओलिंपिक जैसे बड़े मंच पर उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती दे सकती है। दूसरी ओर, सिर्फ १५ साल की उम्र में वैभव भारतीय क्रिकेट का नया सितारा बन चुके हैं। आईपीएल २०२६ में धमाकेदार बल्लेबाजी कर उन्होंने सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम और एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया है। अब सवाल यह है कि क्या बीसीसीआई श्रीसंत की इस सलाह पर विचार करेगी?

अन्य समाचार