मुख्यपृष्ठस्तंभआर्थिक तंगी से जूझती बेस्ट!

आर्थिक तंगी से जूझती बेस्ट!

सामना संवाददाता / मुंबई

मेट्रो निर्माण से कंपनी को `४० करोड़ का हुआ नुकसान

मुंबई में चल रहे विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण कार्य के कारण बेस्ट को भारी वित्तीय आघात लगा है। सड़कों पर चल रहे बैरिकेडिंग और डायवर्जन के चलते बेस्ट उपक्रम को करीब रु४० करोड़ के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। इस मुद्दे को बेस्ट समिति के सदस्य डॉ. नितिन नंदगांवकर ने उठाया है, जिन्होंने वित्तीय प्रभाव के विस्तृत आकलन और उपक्रम को हुए नुकसान के लिए जवाबदेही की मांग की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो निर्माण के लिए कई बस शेल्टरों को हटाए जाने से कंपनी की आय के प्रमुख गैर-किराया स्रोतों में से एक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इनमें से बड़ी संख्या में शेल्टरों पर व्यावसायिक विज्ञापन लगे होते थे, जिनसे कंपनी को नियमित आय प्राप्त होती थी। कई ढांचों को या तो स्थानांतरित कर दिया गया है या ध्वस्त कर दिया गया है, जिसके चलते विज्ञापन अधिकारों से होने वाली आय में भारी गिरावट आई है।

 

 

 

 

अन्य समाचार