मुख्यपृष्ठनए समाचारनई मुंबई में था कार्यक्रम...गणेश नाईक की निमंत्रण पत्रिका से एकनाथ साफ!

नई मुंबई में था कार्यक्रम…गणेश नाईक की निमंत्रण पत्रिका से एकनाथ साफ!

-नाराज शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री को घेरा, लगाए नारे

रामदिनेश यादव / मुंबई

नई मुंबई मनपा की स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम ने महायुति के भीतर बढ़ते अंतर्विरोधों को एक बार फिर उजागर कर दिया। कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका से उप मुख्यमंत्री और ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम हटाए जाने के विरोध में शिंदे गुट के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और कार्यक्रम स्थल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिंदे समर्थकों ने वन मंत्री गणेश नाईक को भी घेर लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, नई मुंबई मनपा की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन गणेश नाईक करने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम से पहले ही निमंत्रण पत्रिका में एकनाथ शिंदे का नाम नहीं होने को लेकर शिंदे गुट में नाराजगी पैâल गई थी। कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में शिंदे समर्थक मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान शिंदे समर्थक कार्यकर्ताओं ने गणेश नाईक के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें घेरकर अपना विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस विवाद में भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे भी खुलकर सामने आर्इं। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि पहले छपी निमंत्रण पत्रिका में एकनाथ शिंदे का नाम था।

अन्य समाचार