रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अधिकमास के समापन अवसर पर श्री श्याम सत्संग परिवार की ओर से महाराष्ट्र के वाडा तालुका के दुर्गम गांवों में रहने वाले आदिवासियों को जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। वाडा तालुका के काटीचापाडा़, वरसाले, मंदार पाड़ा,वांगडपाडा़, नवापाड़ा, खडकीपाडा तथा डोंगरी पाडा के 370 आदिवासी परिवारों को जीवनोपयोगी सामग्री बांटी गई। श्री श्याम सत्संग परिवार एवं गोकुलधाम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी परिवारों को राशन किट, चद्दर, टावेल, रेनकोट, चटाई, तथा महिलाओं के लिए मैक्सी तथा छोटे बच्चों के लिए बिस्किट, सोनपापड़ी तथा फ्रूटी वितरित की गई। श्री श्याम सत्संग परिवार के ट्रस्टी अजय गडिया के हाथों जरुरत मंदों को विविध सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जूचंद्र सेवा मंडल के संस्थापक पुरुषोत्तम पाटील, अध्यक्ष किरण म्हात्रे, मिलिंद पाटील, धर्माजी म्हात्रे तथा श्याम सेवा मंडल के 40 कार्यकर्ता उपस्थित थे।
