मुख्यपृष्ठस्तंभराजकुमारी का बलात्कारी बेटा

राजकुमारी का बलात्कारी बेटा

राजकुमारी का बलात्कारी बेटा
यह अपने आप में चौंका देने वाली खबर है। उधर जब बदनाम एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के खिलाफ लगे भयावह आरोपों से ब्रिटिश शाही परिवार हिल गया है। तो दूसरी ओर स्कैंडिनेविया में एक सनसनीखेज शाही संकट पनप रहा है। नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट के २९ वर्षीय बेटे मारियस बोर्ग होइबी को कल बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। यौन उत्पीड़न की एक घटना २०१८ में क्राउन प्रिंस की स्काउगम स्थित घर पर हुई थी और दूसरी घटना में २०२४ में ओस्लो की एक महिला शामिल थी। इसके अलावा, उन्हें अपनी पूर्व प्रेमिका, नॉर्वेजियन इन्फ्लुएंसर नोरा हौकलैंड के साथ दुर्व्यवहार करने का भी दोषी ठहराया गया था। उन्हें एक अन्य साथी को गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने का भी दोषी ठहराया गया था, जिसके फ्लैट में उन्हें अगस्त २०२४ में ओस्लो के पॉश फ्रॉगनर इलाके में गिरफ्तार किया गया था। होइबी को अपने सनसनीखेज छह सप्ताह के मुकदमे के दौरान ४० आरोपों का सामना करना पड़ा था, और उन्हें ३४ मामलों में दोषी पाया गया था। हालांकि, वह शाही परिवार से संबंधित व्यक्ति नहीं हैं। उसकी मां ने २००१ में जब वह चार साल के थे तब क्राउन प्रिंस हाकॉन से शादी की थी, फिर भी उनके मुकदमे ने नॉर्वे के शाही परिवार पर एक काला साया डाल दिया है, कुछ लोगों का दावा है कि यह ‘नुकसानदायक’ रहा है। हालांकि, राजमहल ने १२८ पन्नों के अदालती फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
ब्रेकअप नहीं, वेकअप कहिए
लव आईलैंड की खूबसूरत होस्ट तथा मशहूर अभिनेत्री माया जामा का ब्रेकअप हो गया है मगर वो अपने ब्रेकअप को वेकअप मानती हैं। इन दिनों ब्रेकअप के सारे फसाद को भूलकर वो छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने यहां छोटी बिकिनी में पोज देते हुए अपने प्रेमी रहे रुबेन डियास को एक चुनौती भरा संदेश भेजा है। ३१ वर्षीया माया १८ महीने के रिश्ते के बाद अपने फुटबॉलर प्रेमी से अलग हो गईं। लेकिन ब्रेकअप से वो उदास नहीं बैठीं बल्कि इबीजा में मौज-मस्ती मनाई। टेलीविजन की इस चहेती अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह जेबरा प्रिंट वाली ड्रेस पहने हुए हैं और दूसरी में वह जालीदार पारदर्शी काली ड्रेस में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट को वैâप्शन दिया, ‘मस्ती का भरपूर आनंद, धूप का भरपूर लुत्फ।’ माया ने खुद ही पहली बार अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। कॉकटेल एंड टेकअवेज पॉडकास्ट पर जब मेहमान उनके रिश्ते के बारे में चर्चा कर रहे थे, तो माया ने जवाब देते हुए कहा: ‘सच तो यह है कि जब मैंने अपने रिश्तों को निजी रखने की कोशिश की तब भी हमारी तस्वीरें खींची ही गईं।’ ‘मैं या तो सब कुछ चाहती हूं या कुछ भी नहीं, मैं यूं ही डेटिंग नहीं करती इसलिए हां, मैं या तो खुलकर प्यार करुंगी या बिल्कुल भी नहीं और अगर यह खत्म हो जाता है तो खत्म हो जाता है। यह ब्रेकअप मेरे लिए वेकअप की तरह है।’ बता दें इस जोड़े ने दिसंबर २०२४ में अपने रिश्ते की शुरुआत करने के बाद अप्रैल २०२५ में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और अब अलग हो गए।
-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार