मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका आउट, आलिया इन?

दीपिका आउट, आलिया इन?

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि २’ को लेकर इन दिनों एक नई चर्चा जोर पकड़ रही है। खबर है कि फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट मिल गया है। चर्चा है कि बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट इस बड़े प्रोजेक्ट में एंट्री कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक नाग अश्विन और उनकी टीम आलिया भट्ट के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले अभिनेत्री साई पल्लवी का नाम भी फिल्म से जुड़ चुका है, लेकिन अब आलिया की एंट्री की खबरों ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उधर, ‘कल्कि २’ की शूटिंग भी शुरू होने की खबर है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर दीपिका की जगह कौन लेता है और क्या सचमुच आलिया ‘कल्कि’ के ब्रह्मांड का हिस्सा बनने जा रही हैं।

अन्य समाचार