रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज आखिर क्या है? इस सवाल का जवाब खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिया है। इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल २’ को लेकर चर्चा में चल रहीं रश्मिका हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर नजर आईं, जहां उन्होंने दिल खोलकर फैंस के सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनकी सुंदरता का सीक्रेट पूछा, तो सबको लगा कि वह किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट या स्किनकेयर रूटीन का नाम लेंगी, लेकिन रश्मिका ने बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो आपके अंदर के बच्चे को जिंदा रखें। उनका मानना है कि खुश रहना, मुस्कुराना और सकारात्मक सोच रखना ही असली खूबसूरती का राज है। यही नहीं, जब उनसे जिंदगी के सबसे खुशहाल फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला रहा। रश्मिका का यह अंदाज पैंâस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
