मुख्यपृष्ठनए समाचार`कॉकरोच' से डर गई बीजेपी?..दीपके को थप्पड़ मारनेवाले निकले भाजपाई!..सीजेपी ने साझा...

`कॉकरोच’ से डर गई बीजेपी?..दीपके को थप्पड़ मारनेवाले निकले भाजपाई!..सीजेपी ने साझा की पोल खोल तस्वीरें

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला कर दिया गया। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते समय समर्थक उन्हें कंधों पर बैठाकर शहीद स्मारक की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद दो युवक उनके करीब पहुंचे और उन पर थप्पड़ जड़ दिए। अब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला करने वाले शख्स का बीजेपी और आरएसएस से संबंध हैं। दास ने लिखा, `इस हमले की बिना किसी शर्त निंदा होनी चाहिए। हम शांतिप्रिय नागरिक हैं जो असहमति जताने और जवाबदेही मांगने के अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।’
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने हमले की निंदा करते हुए इसे `संवैधानिक असहमति को दबाने की कोशिश’ बताया। उन्होंने दावा किया कि हमलावर गुंडों का `भाजपा’ से राजनीतिक संबंध है। सीजेपी ने इसे `कायरतापूर्ण हमला’ करार दिया और कहा कि हिंसा से उनकी मांगें और मजबूत होंगी। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर राकेश गुर्जर की पुरानी पोस्ट्स वायरल की हैं, जिनमें आरएसएस और बीजेपी से जुड़ाव के संकेत हैं। इस घटना पर सीजेपी का कहना है कि हमला राजनीतिक साजिश है। भाजपा आंदोलन को सांप्रदायिक रंग देकर कमजोर करना चाहती हैं। दीपके गांधी-आंबेडकर विचारधारा के अनुयायी हैं और शांतिपूर्ण संघर्ष पर जोर देते हैं।
`एक नहीं १० थप्पड़ मारो, हम नहीं रुकेंगे’
हमले की घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं उन्हें डराने-धमकाने और उनके आंदोलन को उसके मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिशों हैं। उन पर एक बार हमला हो या दस बार, चाहे एक थप्पड़ मारा जाए या दस, वे अपनी मांग उठाना बंद नहीं करेंगे। उनका एकमात्र मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

अन्य समाचार