मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिब्रज प्रेस क्लब द्वारा 19 जून को विशाल पत्रकार गोष्ठी, कैबिनेट मंत्री...

ब्रज प्रेस क्लब द्वारा 19 जून को विशाल पत्रकार गोष्ठी, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय होंगे शामिल

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब द्वारा 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ब्रज प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी का विषय हिंदी पत्रकारिता रहेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान, देश के वरिष्ठ पत्रकार तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया तथा यूट्यूब से जुड़े सभी पत्रकारों और समाज चिंतकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अपना स्थान सुरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह पत्रकारिता, समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान और संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

अन्य समाचार