एक है अनेक है

एक है अनेक है।
सब फेकम फेक है।।
सारे लफंगे हैं।
कोई कहां नेक है।।
चेहरे को देखा तो।
सब कटे केक हैं।।
आचरण तो देखो।
सब एक से एक हैं।।
बातें मत पूछो।
घटना अनेक है।।
सारा का सारा यहां।
भुना हुआ चेक है।।
नोटों की गड्डी पर।
नाटक अनेक है।।
हमको तो लगता है।
सब फेकम फेक है।।
सच के धरातल पर।
खोया विवेक है।।
सत्य बोल देने पर।
लगा रोक छेक है।।
मौसम की मानो तो।
रुकी हुई टेक है।।
एकता के खेमे में।
टुकड़ा अनेक है।।
कर्ज में डूबा है।
फिर भी वह नेक है।।
झूठ का बाजार है।
बड़ा फेकम फेक है।।
चेहरे को देखा तो।
चिपका अनेक है।।
एक है अनेक है।
सब फेकम फेक है।।

अन्वेषी

अन्य समाचार