फरिहा के एक पॉडकास्ट में आने के बाद मेम्स, जोक्स और सोशल मीडिया पर गरमा-गरम बहसें शुरू हो गईं।
अब देखिए न पिछले दिनों उन्होंने सफेद क्रॉप्ड जैकेट और बिकिनी के साथ चश्मा पहनकर तस्वीर साझा की।
जब पाकिस्तानियों की बात हो तो समझ में आ ही जाता है कि कुछ भी ऊटपटांग बात होगी। अब देखिए न पाकिस्तानी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर फरिहा फरुख अचानक इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में छा गई हैं। कारण कि उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर अधिकतर लोग हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। दरअसल, फरिहा के एक पॉडकास्ट में आने के बाद मेम्स, जोक्स और सोशल मीडिया पर गरमा-गरम बहसें शुरू हो गईं। पिछले कुछ दिनों में यूट्यूबर अदील आसिफ के पॉडकास्ट पर उसका एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर पैâल गया। वायरल मोमेंट तब शुरू हुआ जब फरुख ने अपनी खाने की आदतों और कई पारंपरिक दक्षिण एशियाई व्यंजनों से नफरत के बारे में बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बिरयानी, निहारी और दाल-चावल जैसी चीजों को अपनी लाइफस्टाइल के लिए अस्वस्थ बताया और ऐसे खाने को ‘जहर’ तक कहा। वो कहती है ‘हां, मैं रेगुलर खाना नहीं खाती, मुझे देसी खाना जहर लगता है। जब भी दाल-चावल या निहारी जैसे व्यंजनों का जिक्र हुआ, फरुख ने साफ झिझक दिखाई, बार-बार ‘यू’ और ‘ओह प्लीज’ कहते हुए असहजता जाहिर की। ये एक्सप्रेशंस ऑनलाइन जल्दी ही अपनी अलग ही पहचान बनाने लगे। उनके इंस्टाग्राम पर उनके २.८ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
पोशाक बताती है महिलाएं कैसे जीती हैं
यदि आप मॉडल रोसी हंटिंगटन-व्हाइटली की बात पर जाएं तो उनका कहना है कि आपकी पोशाक बताती है कि महिलाएं वैâसे जीती हैं। हालांकि, ये उसका अपना निजी मत है और वो ऐसे प्रयास करती रहती हैं, जिससे उन्हें मॉडलिंग का बाजार भी मिलता रहे और वो सुर्खियों में रह सकें। अब देखिए न पिछले दिनों उन्होंने सफेद क्रॉप्ड जैकेट और बिकिनी के साथ चश्मा पहनकर तस्वीर साझा की। दो बच्चों की मां, ३९ साल की रोसी जो मूवी एक्शन स्टार जेसन स्टेथम की लंबे समय से पार्टनर हैं, ने यह आउटफिट ब्राजीलियाई स्विमवियर ब्रांड विक्स पॉल्स हारमेनी के लिए पहना। उन्होंने फोटोशूट के लिए अपनी बाइक पर एक बंधी हुई नीली शर्ट पहनकर भी पोज दिया, क्योंकि वह को-डिजाइनर और ग्लोबल एंबेसडर की भूमिका निभा रही थीं। दूसरे लुक के लिए उसने एक स्ट्रैपलेस कट-आउट लाल स्विमसूट में पोज देकर सबको चौंका दिया। मॉडल ने नीली ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ लुक पूरा किया और अपने चेहरे से बालों को हटाने के लिए वेट लुक अपनाया। रोजी का कहना है ‘मैं एक ऐसा संग्रह डिजाइन करना चाहती थी, जो दिखाए कि महिलाएं वास्तव में वैâसे जीती हैं और यात्रा करती हैं। ऐसे पीस जो कहीं भी पहने जाएं, सहज, सेंसुअल और कालातीत महसूस हों।’ अब फोटो देखकर कोई भी सोच सकता है कि ऐसे कपड़े कहीं भी नहीं पहने जाते।
-सीमा श्रीवास्तव
