मुख्यपृष्ठनए समाचारफिर पलटी!.. डील अभी पक्की नहीं!!..ईरानियों के सिर पर ट्रंप फिर फोड़ेंगे...

फिर पलटी!.. डील अभी पक्की नहीं!!..ईरानियों के सिर पर ट्रंप फिर फोड़ेंगे बम!

– जी७ समिट में अमेरिका की खुली धमकी

-दोबारा शुरू हो सकती है जंग

एजेंसी / नई दिल्ली

कभी समझौते की बात, कभी बमबारी की धमकी। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पलटी मारी है। उनके ताजा बयान ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। दरअसल, जी-७ शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने साफ संकेत दिए कि ईरान के साथ डील अभी पक्की नहीं हुई है। इस पर कोई अंतिम समझौता अभी नहीं हुआ है और अगर बातचीत उनकी शर्तों पर नहीं चली तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ-साफ कहा कि अगर मुझे यह पसंद नहीं आया या अगर ईरान ठीक से पेश नहीं आया, तो हम फिर से गोलियां चलाएंगे। हम सीधे उनके सिर के बीचों-बीच बम गिराना शुरू कर देंगे। ट्रंप की इस चेतावनी के बाद मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जिस दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए हैं, वह केवल एक सहमति पत्र है, अंतिम शांति समझौता नहीं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि बातचीत उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रही तो अमेरिका दोबारा कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप के इन बयानों ने कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक ओर अमेरिका शांति समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के आक्रामक बयान वार्ता प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
इजरायल को भी दी नसीहत
जी-७ सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने इजरायल को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपना मित्र बताते हुए कहा कि इजरायल को अमेरिका का मजबूत समर्थन मिला है, लेकिन साथ ही लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। ट्रंप ने संकेत दिया कि क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए इजरायल को भी संयम बरतना होगा।
अमेरिका ने ईरान को फंड देनेवाली बात को किया खारिज
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ समझौते से बाजारों में भरोसा बढ़ा है और इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा। अमेरिका की ओर से ईरान को फंड देने वाली बात को भी ट्रंप ने सिरे से खारिज किया।
क्या बोले ट्रंप
– ईरान के साथ साइन हुआ पीस डील का टेक्स्ट अभी फाइनल नहीं है, ये सिर्फ सहमति पत्र है।
– अगर मुझे ये पसंद नहीं आई तो हम वापस वहीं पहुंच जाएंगे और ईरान के सिर पर बम फोड़ेंगे।
– अगर ईरान नहीं सुधरा तो हम बमबारी दोबारा शुरू करने में जरा भी नहीं हिचकेंगे।

अन्य समाचार