–फलाहारी महाराज ने खून से लिखा सीएम योगी को खत
राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बीच अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर भी सवाल उठ रहे है। अयोध्या के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, सीएम योगी को खून से लेटर लिखकर एक्शन की गुहार भी लगाई गई है। ये लेटर दिनेश शर्मा फलाहारी की ओर लिखा गया है।
बता दें कि दिनेश फलाहारी ने खुद श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का गठन किया हुआ है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद के पक्षकार के रूप में केस लड़ रहे हैं। अब सरकार को लिखे अपने पत्र में उन्होंने चंदा चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दान और सोने-चांदी के आभूषणों का सही हिसाब नहीं रखा जा रहा है। फलाहारी महाराज का आरोप है कि मंदिर की गुल्लकें और दानपात्र खोले जाने के दौरान सीसीटीवी वैâमरे बंद कर दिए जाते हैं, जिससे चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है। उनका दावा है कि भक्तों द्वारा दिए गए दान को प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग हड़प रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो कर्मचारी पहले स्कूटर से चलते थे, वे आज आलीशान कोठियों और महंगी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं।
राम मंदिर से गायब हुईं सोने, चांदी और अष्टधातु की १,२५० ईंटें!
राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बीच राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के कार्यकर्ता संतोष दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंदिर से सोने, चांदी और अष्टधातु की १,२५० र्इंटें गायब हैं। दुबे के मुताबिक, ये र्इंटें राम मंदिर आंदोलन के दौरान दान की गई थीं और इनमें हीरा-जड़ित र्इंटें भी शामिल हैं।
