मुख्यपृष्ठनए समाचारएक्शन मोड पर दीदी...हॉकरों के हक की लड़ाई में उतरीं पूर्व सीएम

एक्शन मोड पर दीदी…हॉकरों के हक की लड़ाई में उतरीं पूर्व सीएम

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सड़क पर उतरीं। ममता ने धरमतला में हॉकरों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन अवैध बेदखली के खिलाफ था। इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी के सदस्य समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। पार्टी ने `एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि यह प्रदर्शन पूरे पश्चिम बंगाल में कथित रूप से ठेलेवालों की बेदखली पर केंद्रित था। इसमें आगे कहा गया कि बंगाल के लोगों की गरिमा और आजीविका की रक्षा अडिग संकल्प के साथ की जाएगी। इसके साथ ही टीएमसी ने भाजपा को निर्दयी भी कहा।

अन्य समाचार