मुख्यपृष्ठनए समाचारकिलकारी समर कैंप "चक धूम-धूम" का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

किलकारी समर कैंप “चक धूम-धूम” का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

-सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न राज्यों की लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

अनिल मिश्र / पटना

किलकारी बिहार बाल भवन, गया द्वारा आयोजित समर कैंप “चक धूम-धूम” का भव्य समापन समारोह रविवार को किलकारी के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने त्रिपुरा के होजागीरी, बंगाल के लोक नृत्य, बिहार के झिझिया, पंजाब के भंगड़ा, महाराष्ट्र के लावणी तथा राजस्थान के घूमर सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इन नृत्यों का निर्देशन कुमार शेखर एवं गौतम कुमार गोलू द्वारा किया गया।इस समारोह के प्रथम सत्र में बच्चों के बीच मेडल वितरण एवं फन गेम्स का आयोजन किया गया। इसके बाद चेरकी बाल केंद्र, मानपुर बाल केन्द्र, चांद चौरा बाल केन्द्र तथा बाल भवन के बच्चों ने सूफी नृत्य, लोक नृत्य, गीत, नाटक एवं तबला वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को प्रशिक्षण देने में प्रशिक्षक दिनेश कुमार, संदीप कुमार, नंदकिशोर कुमार, अंजली कुमारी, श्वेता कुमारी, अखलेश कुमार एवं गोविंद कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।वही समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, जीएसटी के सहायक आयुक्त शिशिर सौरभ, राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, वरिष्ठ छायाकार एवं पत्रकार रूपक कुमार सिन्हा, गया संग्रहालय के पूर्व निदेशक अरविंद महाजन तथा शिक्षक प्रिंस डायर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉलों में क्राफ्ट, चित्रकला, स्टोन आर्ट एवं जूट से निर्मित विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। समर कैंप में बच्चों को विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लेखा पदाधिकारी गुड़िया कुमारी ने बच्चों को बधाई दी !प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में किलकारी की साधन सेवी सोनम कुमारी ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य समाचार

पिता