मुख्यपृष्ठनए समाचारनीट री-एग्जाम से वाराणसी में दुखी दिखे परीक्षार्थी...सरकार से लगाई गुहार

नीट री-एग्जाम से वाराणसी में दुखी दिखे परीक्षार्थी…सरकार से लगाई गुहार

 उमेश गुप्ता / वाराणसी

नीट परीक्षा पेपर लीक होने के बाद काफी जद्दोजहद कर सरकार ने दोबारा परीक्षा तो सफलतापूर्वक करा दी लेकिन अभ्यर्थियों में मायूसी नज़र आई। वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने सरकार से परीक्षाएं सफलतापूर्वक कराने की गुहार लगाई।
कुछ परीक्षार्थियों के कहना था कि पूर्व की नीट की परीक्षा जिसका पेपर आउट हो गया था उनका अच्छा गया था, जबकि री-एग्जाम अच्छा नहीं गया। वहीं कुछेक ने कहा कि लीक हुई पेपर का कट ऑफ ऊपर जाता, जबकि इसका कट ऑफ बहुत नीचे होगा। परीक्षार्थियों ने कहा कि दोबारा हुए परीक्षा में थोड़ा समय तो जरूर मिल और पढ़ने का लेकिन मानसिक तौर पे जब छात्र डिस्टर्ब हो जाते हैं तो तैयारी बढ़िया नहीं हो पाती।
री एग्जाम के बाद भले ही पेपर लीक होने का दर्द कम हो जाये, लेकिन सरकार के लिए पेपर लीक का मामला एक अभिशाप बनकर रह गया है। सरकार किसी की भी हो पेपर लीक होना कहीं न कहीं देश के भविष्य यानी छात्रों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वो आगामी परीक्षाओं के लिए गंभीरता दिखाते हुए उसे निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने की गारंटी ले, तभी हमारे देश के युवा देश का भविष्य तय कर सकेंगे।

अन्य समाचार

पिता