मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार में भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं के बीच 95 परीक्षा केंद्रों पर...

बिहार में भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं के बीच 95 परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ लाख परीक्षार्थियों ने दूसरी बार दी नीट परीक्षा

अनिल मिश्र / पटना

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर बिहार सरकार और पटना जिला प्रशासन द्वारा किए गए तमाम बड़े-बड़े दावे रविवार को धरातल पर पूरी तरह कागजी साबित हुए। प्रशासन ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मुफ्त बस व ट्रेन सेवा और अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर विशेष इंतजाम करने का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन परीक्षा के दिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आई। राजधानी पटना के 95 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी अव्यवस्था व भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।इस दौरान आज परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद दर्जनों अभिभावकों ने भी प्रशासन के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दिया ।आज रविवार को आयोजित इस परीक्षा व्यवस्था में उनका कहना था कि सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से जमीनी स्तर पर कोई भी ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आई, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से लगातार सरकारी विज्ञापनों और समाचारों में की जा रही थी। बहरहाल, भारी प्रशासनिक दावों के बीच आयोजित हुई इस महापरीक्षा ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की तैयारियों और उनके क्रियान्वयन की पोल खोलकर रख दी है। नीट पेपर लीक मामले के को लेकर पिछले दिनों काफी हो हल्ला के बाद आज दूसरी बार यह परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें बिहार प्रदेश में कुल 1,56,061 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 81,165 छात्र और 74,896 छात्राएं थीं। प्रदेश की राजधानी पटना के 95 केंद्रों पर 46,029 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वही इस परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा परिसर को हाई-सिक्योरिटी जोन बनाया गया, जबकि माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के रहने वाले और मारपीट के एक मामले में बंद कैदी अफजल अंसारी को हथकड़ी और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र लाया गया, जिसको देखकर लोग भौंचक रह गए। हालांकि, अफजल अंसारी ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नीट की पेपर लीक होने के बाद दूसरी बार परीक्षा देकर संतुष्ट नजर आए। वहीं कई जगहों पर प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए। राजधानी पटना में कुछ छात्रों का आरोप था कि सुबह एडमिट कार्ड में दूसरा सेंटर था, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सेंटर बदल गया है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

अन्य समाचार