मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिग्रामीण छात्राओं के लिए एसटी बस की मुफ्त सुविधा

ग्रामीण छात्राओं के लिए एसटी बस की मुफ्त सुविधा

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक नया उपक्रम शुरू किया है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल, वसई आगार तथा जूचंद्र के कर्मवीर भाऊराव पाटिल विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज ने संयुक्त रूप से यह कदम उठाया है।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर मुफ्त यात्रा योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए यह विशेष बस सेवा शुरू की गई है। कामण, चिंचोटी, मावजीपाड़ा, ससूनवघर और बापाने मार्ग पर रहने वाली छात्राओं को इस मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।
महामंडल ने पहली बार छात्राओं के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस बस सेवा को शुरू करने में रयत शिक्षा संस्था के जनरल बॉडी सदस्य विनय पाटिल, स्थानीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल तथा वसई आगार की प्रमुख प्रज्ञा सानप ने अहम भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विलासराव जगताप ने कहा कि इस सुविधा से छात्राओं की यात्रा सुरक्षित होगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ मिलेगा तथा छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

अन्य समाचार