मुख्यपृष्ठसमाचारनौवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

नौवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी के यमुनानगर स्थित नैनी थाना क्षेत्र के महरा का पूरवा, चक दाऊद नगर में शनिवार को नौवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खपरैल के कमरे में मिला शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महरा का पूरवा निवासी पायल विश्वकर्मा (15), पुत्री अरविंद विश्वकर्मा, कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता क्षेत्र में ही साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे घर पहुंचे, तो उन्होंने पायल को खपरैल वाले कमरे में लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। बेटी को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। छात्रा अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।

अन्य समाचार

12वीं फेल