मुख्यपृष्ठनए समाचारअयोध्या राम मंदिर चढ़ावे चोरी से जुड़े प्रकरण पर कांग्रेस ने निकाली...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे चोरी से जुड़े प्रकरण पर कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’…हनुमान चालीसा का किया पाठ

उमेश गुप्ता / वाराणसी

जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तुलसी मानस मंदिर से सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर तक “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया गया। मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित प्रकरण के विरोध में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े नारे लगाए तथा कहा कि मंदिरों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। पदयात्रा तुलसी मानस मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। इसके बाद प्रभु श्रीहनुमान एवं प्रभु श्रीराम का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव तथा सुशासन की कामना की गई। साथ ही सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के साथ ही संजीव सिंह , फ़साहत हुसैन बाबू,राजेश गुप्ता , सतनाम सिंह,अरुण सोनी ,गिरीश पाण्डेय,अशोक सिंह,सुनील श्रीवास्तव,वकील अंसारी,संतोष चौरसिया,विनोद सिंह,चंचल शर्मा,धीरज सोनकर,सुनील राय ,अफसर खां,संतोष मौर्य,रोहित दुबे ,घनश्याम सिंह ,अजय सिंह,ओम शुक्ला ,अरविन्द कुमार,राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा,वंदना जायसवाल आदि बड़ी संख्या पदाधिकारी व कांग्रेस जन उपस्थिति रहे ।

अन्य समाचार