मुख्यपृष्ठनए समाचारभारत के ऑलवेज-ऑन वर्कफोर्स के लिए स्विगी ने लॉन्च की 'लेट नाइट...

भारत के ऑलवेज-ऑन वर्कफोर्स के लिए स्विगी ने लॉन्च की ‘लेट नाइट ईट्स’ सेवा

सामना संवाददाता / मुंबई

भारत के प्रमुख ऑन-डिमांड कन्वेनिएंस प्लेटफॉर्म, स्विगी लिमिटेड (NSE: SWIGGY / BSE: 544285) ने लेट नाइट ईट्स सेवा शुरू करने की घोषणा की है।यह एक क्यूरेटेड (विशेष रूप से तैयार) प्रोग्राम है, जिसे खास तौर पर देर रात तक काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है। किफायती दाम, तेज स्पीड और जरूरत के हिसाब से सही मील पर आधारित लेट नाइट ईट्स भारत के उन प्रोफेशनल्स के लिए लेट-नाइट फूड ऑर्डरिंग को अधिक आसान और भरोसेमंद बनाना चाहता है, जो लंबी शिफ्टों या ग्लोबल टाइम जोन के अनुसार काम करते हैं। स्विगी की लेट नाइट ईट्स सेवा भारत के टॉप 30 शहरों के 4,000 से अधिक ऑफिस लोकेशंस और 30,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच उपलब्ध है। यह प्रोग्राम ग्राहकों को चुनिंदा मील, डिस्काउंट और तेज डिलीवरी की पेशकश करता है। इसके तहत बर्गर किंग, डोमिनोज पिज्जा, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी और सबवे जैसे टॉप ब्रांड्स का खाना उपलब्ध है। यूजर्स “2 AM क्लब” का भी फायदा उठा सकते हैं, जो कम से कम रात 2 बजे तक खुले रहने वाले चुनिंदा रेस्टोरेंट्स का एक ग्रुप है, जिससे काम के लंबे घंटों के दौरान खाने की भरोसेमंद उपलब्धता सुनिश्चित होती है।
लेट नाइट ईट्स डेस्कईट्स (DeskEats) के तहत सोच-समझकर तैयार की गई फूड कैटेगरीज को एक साथ लाता है। इसमें वन-हैंडेड ग्रैबीज (रोल्स और रैप्स आदि), हेल्दी निबल्स (देर रात तक काम करने वाले हेल्थ-कॉन्शियस प्रोफेशनल्स के लिए ग्रेन बाउल्स और सलाद), सिप-टास्टिक फ्यूल (लंबी रातों में एनर्जी बनाए रखने के लिए कॉफी, चाय, शेक्स और अन्य बेवरेज), स्ट्रेस मंचीज (काम के बीच-बीच में खाने के लिए फ्राइज और छोटे स्नैक्स और टीमवर्क (पिज्जा) जैसे विकल्प शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक को देर रात की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। वर्कस्टेशन के अनुकूल मील और क्विक बाइट्स से लेकर कॉफी, डेसर्ट और ग्रुप ऑर्डर्स तक, यह पूरा अनुभव यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि प्रोफेशनल्स को उनकी लेट-नाइट वर्किंग शिफ्ट के अनुसार खाने के सही विकल्प मिल सकें।

अन्य समाचार