मुख्यपृष्ठनए समाचार‘मिसिंग लिंक' के भ्रष्टाचार पर बात करने से महाराष्ट्र का अपमान कैसे?.....

‘मिसिंग लिंक’ के भ्रष्टाचार पर बात करने से महाराष्ट्र का अपमान कैसे?.. राज ठाकरे ने साधा फडणवीस पर निशाना

 सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई-पुणे हाईवे पर ‘मिसिंग लिंक’ का स्लैब गिरने और पानी के रिसाव को लेकर जब लोग सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहते हैं, ‘मुझ पर निशाना साधो, मैं महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।’ आखिर लोगों ने ‘मिसिंग लिंक’ के काम को लेकर बात की, उसमें व्याप्त गड़बड़ियों पर सवाल उठाए तो वह महाराष्ट्र का अपमान वैâसे हो गया? इन तीखे सवालों के साथ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में अपने भाषण के दौरान कहा था कि ‘मिसिंग लिंक’ को लेकर राजनीति मत करो। इस पर तंज कसते हुए राज ठाकरे ने कहा, ‘वाह रे वाह! कहते हैं कि उस पर राजनीति मत करो। सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में बोलो तो राजनीति! आप इतने सालों तक जब विपक्ष में थे, तब क्या कर रहे थे? दूसरी सरकारों के समय आपने जो आंदोलन किए, क्या वो राजनीति नहीं थी? अब जब खुद पर बात आई तो आप कह रहे हैं कि विपक्ष राजनीति कर रहा है, लेकिन ये सारी चीजें तो आपने ही शुरू की थीं।’
राम मंदिर में हुई चोरी पर बोलूं, तो धर्म का अपमान कैसे?
उन्होंने कहा कि अगर मैं राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में बात करूं तो वह धर्म का अपमान वैâसे हुआ? चोरी और धर्म का क्या संबंध है? ये लोग कहते हैं कि जब वक्फ बोर्ड में चोरियां हुर्इं, तब आप क्यों नहीं बोले? लेकिन हमें उससे क्या लेना-देना? हमारा सवाल राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर है। वहां १५ ट्रस्टी हैं, जिनमें से करीब १२ ट्रस्टी आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी से जुड़े हैं। वहां बाकी कोई है ही नहीं।
‘देख लूंगा’ किसके लिए?
राज ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर ‘मिसिंग लिंक’ पर कोई राजनीति करेगा तो ‘हम देख लेंगे।’ आप मुख्यमंत्री हैं न? यह वैâसी भाषा है? पहले मराठी में बोले और फिर तुरंत हिंदी शुरू कर दी। सामने बैठे विधायक मराठी हैं। यह किसलिए और किसके लिए था? शायद फडणवीस को अपनी ही पार्टी के ऊपर के लोगों से कहना था कि ‘तुमको देख लूंगा।’ राज ठाकरे ने यह तंज कसा।

अन्य समाचार