मुख्यपृष्ठनए समाचारवांगचुक के आंदोलन को शिवसेना का समर्थन... उद्धव ठाकरे ने फोन कर...

वांगचुक के आंदोलन को शिवसेना का समर्थन… उद्धव ठाकरे ने फोन कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

सामना संवाददाता / मुंबई

नीट पेपर लीक और सीबीएसई में कथित अव्यवस्था के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक पिछले १२ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने जंतर-मंतर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस मुलाकात के बाद अरविंद सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से अनशनरत सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। पेपर लीक घोटाले के विरोध में सोशल मीडिया से शुरू हुए ‘सीजेपी’ (कॉकरोच जनता पार्टी) के माध्यम से चल रहे देशव्यापी छात्र आंदोलन के तहत दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

अन्य समाचार