मुख्यपृष्ठनए समाचारवर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गयाजी जंक्शन को रेलवे डिविजन बनाया जाय-कांग्रेस

वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गयाजी जंक्शन को रेलवे डिविजन बनाया जाय-कांग्रेस

अनिल मिश्र / पटना

भारत वर्ष में अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी शहर के गयाजी रेलवे जंक्शन को रेलवे डिविजन बनाने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया है। इस संबंध में मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, सुनील कुमार पासवान, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी आदि ने कहा पूर्व- मध्य रेल्वे के महत्तवपूर्ण , बड़ा एवं रेल्वे डिविजन बनने के सभी अहर्ताओं को रखने वाला निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन गयाजी जंक्शन को डिविजन बनने से गयाजी आने-जाने वाले सम्पूर्ण विश्व के हिन्दू धर्मावलंबियों तथा बौद्ध धर्मावलंबियों जो लाखों, लाख की संख्या में प्रतिवर्ष गयाजी आते-जाते हैं उन्हें सुविधा के साथ-साथ आमजनों को भी काफी फायदा होगा। इस संबंध में नेताओं ने कहा कि गयाजी रेल्वे जंक्शन को डिविजन बनने से यहां डी आर एम कार्यालय खुलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी तथा यहाँ से लंबी दूरी की ट्रेन जैसे गयाजी से मुंबई, गयाजी से बंगलुरु, गयाजी से हैदराबाद आदि जगहों की ट्रेन यहां से खोलेगी। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि गयाजी रेल्वे जंक्शन के इफरात भूमि पर मुख्य सड़कों पर स्थित जमीन पर मॉल, दुकान आदि खोलने तथा वर्षों से निर्माणाधीन रेल्वे सिनेमा के जमीन में बन रहे मल्टीप्लेक्स का निर्माण पूरा कराने, गयाजी शहर के मानपुर, ईश्वर चौधरी हाल्ट, बंधुआ, काष्ठा, चाकन्द रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास की भी नितांत आवश्यकता है। इसके साथ ही इन सभी नेताओं ने कहा कि गयाजी रेलवे जंक्शन को रेलवे डिवीजन सहित अन्य मांगों को पूरा कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।

अन्य समाचार