मुख्यपृष्ठग्लैमररोमांस पर डबल स्टैंडर्ड...कियारा फिर बनीं सॉफ्ट टारगेट!

रोमांस पर डबल स्टैंडर्ड…कियारा फिर बनीं सॉफ्ट टारगेट!

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘तबाही’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। गाने में यश और कियारा आडवाणी के रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि ट्रोलर्स का निशाना कियारा ज्यादा बनीं। वहीं, यश को कई यूजर्स ने ‘स्टाइलिश’ और ‘कूल’ बताकर तारीफों के पुल बांध दिए। बस यहीं से इंटरनेट पर डबल स्टैंडर्ड की बहस छिड़ गई। सवाल उठने लगे कि एक ही सीन में दोनों कलाकार हों, तो उंगलियां सिर्फ अभिनेत्री पर ही क्यों उठती हैं? फिल्मी दुनिया में रोमांटिक दृश्य कोई नई बात नहीं, लेकिन दर्शकों की अलग-अलग कसौटी आज भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सबकी निगाहें फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर हैं कि ये सीन्स कहानी की जरूरत साबित होंगे या सिर्फ चर्चा बटोरने का हथियार।

अन्य समाचार