मुख्यपृष्ठग्लैमरकबीर बहिया संग रिश्ते पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी!..शादी की चर्चाओं...

कबीर बहिया संग रिश्ते पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी!..शादी की चर्चाओं से नाराज अभिनेत्री बोलीं-हर बार सफाई देना बेहद परेशान करने वाला

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और ब्रिटेन में रहने वाले कारोबारी कबीर बहिया के कथित प्रेम संबंध की चर्चाएं लंबे समय से सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चलती रही हैं। इस बीच कृति का एक पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैलाई जा रही खबरों पर नाराजगी जताई थी। कृति ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके बारे में गलत जानकारी पैâलना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला है। ऐसी खबरों का असर केवल उन पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ता है। अभिनेत्री के मुताबिक, शादी की अफवाहें सामने आने के बाद दोस्त और रिश्तेदार उन्हें संदेश भेजकर पूछने लगते हैं कि क्या खबर सच है। कृति ने कहा था कि उन्हें बार-बार स्पष्ट करना पड़ता है कि शादी से जुड़ी बातें सही नहीं हैं और वह फिलहाल विवाह करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, उनके इस बयान को कबीर बहिया के साथ कथित रिश्ते की स्पष्ट पुष्टि अथवा खंडन नहीं माना जा सकता, क्योंकि उन्होंने मुख्य रूप से शादी की अफवाहों और अपुष्ट खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। दोनों कई अवसरों पर साथ दिखाई दिए हैं, लेकिन कृति ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अन्य समाचार