-अभिनेत्री का वर्षों पुराना कबूलनामा फिर चर्चा में…कहा था—अब यह काम नहीं करती
अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक बयानों तथा विवादों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका वर्षों पुराना सोशल मीडिया बयान दोबारा चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि अतीत में उन्होंने पैसे के बदले पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि, शर्लिन ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि वह उस दौर को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब ऐसा नहीं करतीं। बताया जाता है कि वर्ष २०१२ में शर्लिन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कई लोग उनसे पैसे देकर संबंध बनाने के लिए संपर्क करते हैं। इसी दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में उन्होंने धन के लिए ऐसे संबंध बनाए, लेकिन उन अनुभवों से उन्हें कोई भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिली। बाद में उनका यह बयान मनोरंजन जगत में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। शर्लिन ‘टाइम पास’, ‘रेड स्वास्तिक’, ‘जवानी दीवानी’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह ‘बिग बॉस-३’ की प्रतिभागी और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ की मेजबान भी रही हैं। अमेरिकी पत्रिका ‘प्लेबॉय’ के लिए फोटोशूट के बाद उन्हें व्यापक पहचान मिली थी। वर्ष २०२१ में मुंबई पुलिस ने कारोबारी राज कुंद्रा से जुड़े कथित अश्लील फिल्म निर्माण और प्रसारण मामले की जांच के दौरान शर्लिन से पूछताछ की थी। मामले में उनका नाम सामने आया और उन्होंने भी जांच एजेंसियों के समक्ष बयान दर्ज कराया था। हालांकि, किसी मामले में नाम आना या पूछताछ होना अपराध सिद्ध होने के समान नहीं है। अदालत के अंतिम निर्णय तक संबंधित आरोपों को आरोप ही माना जाएगा।
