मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएम फडणवीस भी हुए भ्रष्टाचार के शिकार!

सीएम फडणवीस भी हुए भ्रष्टाचार के शिकार!

-गृह क्षेत्र में सीवेज लाइन परियोजना में भारी गड़बड़ी का आरोप

-२ लाख से अधिक लोगों के घरों में भरा गंदा पानी

सामना संवाददाता / नागपुर

महाराष्ट्र में अधूरी और कथित तौर पर घटिया गुणवत्तावाली मूलभूत परियोजनाओं को लेकर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। अब मामला सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह क्षेत्र तक पहुंच गया है। नागपुर के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ११ करोड़ रुपए की सीवेज लाइन बिछाने की परियोजना में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक ने खुद मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिसके बाद फडणवीस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
विपक्ष पहले ही सड़क, पुल और अन्य परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार तथा घटिया निर्माण को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में सामने आई यह घटना सरकार के लिए नई चुनौती बन गई है। जानकारी के मुताबिक, अमृत योजना के तहत हिंगणा नाका से पोहरा नदी तक सीवेज लाइन बिछाने के ११ करोड़ रुपए के काम का ठेका वर्ष २०२२ में एक निर्माण कंपनी को सौंपा गया था। आरोप है कि मुख्यमंत्री फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र में रवींद्र नगर से सर्वोदय नगर के बीच करीब एक किलोमीटर लंबी सीवेज लाइन तय ढलान से लगभग एक मीटर ऊंचाई पर बिछा दी गई।
इसके कारण गंदा पानी प्राकृतिक ढंग से क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहा है और उल्टा करीब दो लाख नागरिकों के घरों में सीवर का पानी वापस भर रहा है।

अन्य समाचार