मुंबई: एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही दूर के रिश्तेदार द्वारा मुंबई और कोलकाता में अश्लील हरकत करने का मामला उजागर होने के पर पीड़िता की मां ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसकी छानबीन पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक 22 वर्षीय अंसारी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार होने के कारण उसके घर आना जाना लगा रहता है। एक दिन अवसर पाकर आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट समेत कई अंगों को बैड टच किया और किसी को नहीं बताने के लिए उसने धमकी भी दी। इतना ही नहीं कोलकाता में आयोजित घरेलू समारोह के दौरान उसने बैड टच किया।
एफआईआर के मुताबिक एक दिन पीड़िता ने अपनी मम्मी को अंसारी द्वारा किए गए अश्लील हरकत की पूरी जानकारी दी। बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर उसने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, पोस्को की धारा 8, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया, जिसकी जांच करने का जिम्मा पुलिस उपनिरीक्षक अनिल उत्तम भोंग़ को सौंपा गया।
