-सीमा श्रीवास्तव
हालांकि ये शो बिज की खबर नहीं है, मगर है ऐसी एक सुंदरी की जो इंग्लैंड की रॉयल नेवी की व्यभिचारी महिला निकली। जी हां, रॉयल नेवी के एक विध्वंसक पोत पर अपने पुरुष और महिला सहकर्मियों का यौन उत्पीड़न करने वाली एक महिला नाविक को जेल भेज दिया गया है। २५ वर्षीय एबल सीमैन सियान डाउसेट को चार सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें डराने-धमकाने के शर्मनाक कांड में दोषी पाए जाने के बाद नौसेना से निकाल दिया गया। एक सैन्य न्यायाधीश ने डॉसेट को शिकारी करार दिया, क्योंकि उस महिला ने पुरुष और महिला दोनों सहकर्मियों को निशाना बनाया था। अदालत को पता चला कि डॉसेट – जिसमें उभयलिंगी प्रवृत्ति थी – टाइप ४५ विध्वंसक एचएमएस डाउंटलेस पर नए सदस्यों को निशाना बनाती थी। खबरों के मुताबिक, उसने कई मौकों पर पुरुष नाविकों के गुप्तांगों को पकड़ा और उनकी बाहों को सहलाया। आरोपी ने कथित तौर पर बेहद अनुचित टिप्पणियां भी कीं, जैसे कि, ‘मुझे अपनी कॉफी वैसे ही पसंद है जैसे मुझे अपने पुरुष पसंद हैं, बड़े और मजबूत।’ हालात और भी बदतर बनाने के लिए, उसने महिला नाविकों के नितंबों पर थप्पड़ मारे और उनके स्तनों को दबाते हुए कहा, ‘क्या तुम्हें यह पसंद है, बच्ची?’ इस साल की शुरुआत में हुई एक कोर्ट मार्शल की सुनवाई में यह बात सामने आई कि डॉसेट ने नए रंगरूटों का फायदा उठाया, जिनके बारे में उसे लगता था कि वे उसकी शिकायत नहीं करेंगे।
स्वेनी का सबसे सेक्सी सिरन एड
युफारिया में देह प्रदर्शन कर तहलका मचा देनी वाली सिडनी स्वेनी ने अपने अब तक के सबसे सेक्सी सिरन विज्ञापन से भी सबको चौंका दिया है। पिछले दिनों ही अपने लॉन्जरी ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में, २८ वर्षीय सिडनी एक वैनिटी के सामने काले लेस वाली ब्रा, थोंग और गार्टर बेल्ट पहनकर घूमती हुई दिखाई दी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उसने काले रंग का फर वाला श्रग और पारदर्शी दस्ताने भी पहने हैं। वीडियो के वैâप्शन में लिखा है, ‘सिड फॉर सेडक्ट्रेस,’ जो उनके सबसे बोल्ड सिरन लाइन का जिक्र करता है। सेडक्ट्रेस के नवीनतम सनसनीखेज विज्ञापन से कुछ ही घंटे पहले, सिडनी ने अपनी मॉडल दोस्त एमिली ट्रेम्बले के साथ मैचिंग सिरन ब्रा और पाजामा पहनकर पोज दिया। इस खूबसूरत जोड़ी ने गुलाबी और हरे रंग में बेहद चंचल और सौम्य लुक अपनाया। सिडनी ने इस साल जनवरी में सिरन को लॉन्च किया था और यह पहले ही देश में सबसे चर्चित ब्रांडों में से एक बन गया है। अपनी व्यवसायी जिम्मेदारियों के अलावा, सिडनी ने यूफोरिया के तीसरे सीजन में वैâसी के रूप में अपने कामुक अभिनय से सबको चौंका दिया था। और अब इस विज्ञापन के बारे में कहा जाता है कि स्वेनी ने अपने करियर में इससे बोल्ड विज्ञापन कभी नहीं किया है।
