मुख्यपृष्ठखेल‘सरेआम झूठ बोल रहे हैं हेड कोच!'

‘सरेआम झूठ बोल रहे हैं हेड कोच!’

अल्जारी जोसफ का डैरेन सैमी पर सनसनीखेज हमला
सेंट जॉन्स। वेस्टइंडीज क्रिकेट में पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ ने अपने ही हेड कोच डैरेन सैमी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। सैमी ने दावा किया था कि जोसफ ने खुद टेस्ट टीम में चुने जाने से इनकार कर दिया, लेकिन जोसफ का कहना है कि वह निजी कारणों और दूसरी बार हुए स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने की वजह से टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही कोच और क्रिकेट वेस्टइंडीज को अपनी स्थिति बता दी थी, फिर भी सैमी ने अलग तस्वीर पेश की। इस बयानबाजी ने टीम के भीतर मतभेद की चर्चाओं को हवा दे दी है। वैसे भी जोसफ का विवादों से पुराना नाता रहा है। २०२४ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैदान छोड़ने की घटना पर उन्हें दो मैचों के निलंबन का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि यह नया विवाद कहां जाकर थमता है।

अन्य समाचार