मुख्यपृष्ठनए समाचाररेपिस्ट का स्वागत करने वाले को बना दिया शिक्षा मंत्री...अभिजीत दीपके बोले-...

रेपिस्ट का स्वागत करने वाले को बना दिया शिक्षा मंत्री…अभिजीत दीपके बोले- शर्म की बात है प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस नहीं लिए गए तो फिर से सड़क पर उतरेंगे

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

सीजेपी के ३६ दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया और प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दे दी गई। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर भी असंतोष जताते हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना दिया गया है, जिसने बिलकिस बानो के रेपिस्ट का स्वागत किया था। ऐसे में देश के छात्र-छात्राओं में क्या संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है।
ये न समझें कि गुस्सा शांत हो गया
एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि जो कुछ समय पहले तक हिंदू-मुसलमान कर रहे थे वह अब रील डाल रहे हैं। कहीं ना कहीं जेन-जी ने दबाव डाला है कि शिक्षा पर बात करिए। जो नए शिक्षा मंत्री बने हैं उनका वीडियो बिलकिस बानो के रेपिस्ट का स्वागत करते हुए वायरल हुआ। आप एक रेपिस्ट के समर्थक को शिक्षा मंत्री बना रहे हैं। इस पर शर्म आ रही है। दीपके ने कहा कि अगर कानूनन कुछ भी संभव है, तब भी रेपिस्ट का स्वागत नहीं किया जा सकता। यह बहुत ही शर्मनाक है। पूरे देश के लिए शर्मनाक है। जब दुनिया को पता चलेगा कि भारत का शिक्षा मंत्री रेपिस्ट का स्वागत करता है।

अन्य समाचार