मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाअत्याचार देखिए...

अत्याचार देखिए…

अत्याचार देखिए कैसा ढाया जा रहा है,
बेगुनाहों को अपराधी बनाया जा रहा है,
पहले चलाई लाठियां, गोली और अब,
छात्रों पर अभियोग लगाया जा रहा है,
जो दे रहे फूल लाठियाँ मारने वालों को,
उन्हीं को अब निशाना बनाया जा रहा है,
छोटी छोटी बच्चियों का सिर फोड़कर,
उनके जननांग में डंडा घुसाया जा रहा है,
पानी पिलाके इंसानियत दिखाने वाले को,
जाने क्यूं आतंकवादी बताया जा रहा है,
बेचकर ग़रीबों की शिक्षा अमीरों के हाथ,
देश का भविष्य धर्म में डुबाया जा रहा है,
यही बदलते हैं देश की तक़दीर को मगर,
इन्हीं युवाओं को आज सताया जा रहा है,
अपने ही बच्चों को सड़कों पे घसीट कर,
तानाशाही का रौद्र रूप दिखाया जा रहा है,
– राशिद मुरादाबादी

अन्य समाचार