मुख्यपृष्ठस्तंभरिलेशनशिप में जिजी

रिलेशनशिप में जिजी

-इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और उनके हाथों में मैचिंग पानी की बोतलें भी थीं।
-पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, केटी होम्स अपनी बेटी के इस फैसले का पूरा सम्मान करती हैं।

-सीमा श्रीवास्तव

सेलेब्रिटीज की चर्चा उनके संबंधों के कारण भी होने लगती है। अब देखिए न हॉलीवुड सुपरमॉडल जिजी हदीद और अभिनेता ब्रैडली कूपर एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों को हाल ही में पेरिस की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका कैजुअल अंदाज तो लोगों को पसंद आया ही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके हाथों में नजर आई मैचिंग अंगूठियों की हो रही है। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर सगाई और शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। जिजी हदीद और ब्रैडली कूपर को पेरिस में जिम से लौटते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और उनके हाथों में मैचिंग पानी की बोतलें भी थीं। दोनों पूरे समय बेहद सहज और रिलैक्स्ड दिखाई दिए। उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, दोनों का स्टाइल चर्चा में रहा, लेकिन लोगों की नजर सबसे पहले उनकी रिंग फिंगर में पहनी गई मैचिंग अंगूठियों पर गई। पैंâस ने जैसे ही दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग्स देखीं, सोशल मीडिया पर सगाई और शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स का मानना है कि दोनों ने शायद अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
बेटी ने हटाया बाप का सरनेम
अब जब मां-बाप के बीच तलाक हो गया है तो बेटी क्यों रखे अपने नाम के आगे बाप का सरनेम। जी हां, हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और केटी होम्स की २० वर्षीय बेटी सूरी नोएल क्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरी ने कानूनी रूप से अपने नाम से पिता टॉम क्रूज का सरनेम क्रूज हटा दिया है और उसकी जगह अपनी मां के मिडिल नेम नोएल को अपना सरनेम बना लिया है। अब इस फैसले पर उनकी मां केटी होम्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, केटी होम्स अपनी बेटी के इस फैसले का पूरा सम्मान करती हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि केटी को सूरी के इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि वह हमेशा से स्वतंत्र सोच रखने वाली और अपने फैसले खुद लेने वाली रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि समय के साथ धीरे-धीरे विकसित हुआ। सूत्र ने कहा कि केटी ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अपनी बेटी के फैसले का सम्मान किया और उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया। टॉम क्रूज और केटी होम्स ने नवंबर २००६ में शादी की थी। इसी साल अप्रैल २००६ में (शादी से पहले) उनकी बेटी सूरी का जन्म हुआ था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और २८ जून २०१२ को केटी होम्स ने न्यूयॉर्क में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके साथ ही करीब साढ़े पांच साल पुरानी उनकी शादी खत्म हो गई।

अन्य समाचार