नई दिल्ली। केएल राहुल की कप्तानी को लेकर अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। दोनों पंजाब किंग्स में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन जाफर का मानना है कि राहुल के लिए कप्तानी से दूर रहना ही बेहतर है। जाफर ने कहा कि कप्तानी राहुल पर अतिरिक्त दबाव डालती है और इससे उनके स्वाभाविक खेल पर असर पड़ सकता है। उनके मुताबिक, राहुल को सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान देने दिया जाए तो वह हर सीजन ५००-६०० रन बनाने की क्षमता रखते हैं और अपने दम पर कई मुकाबले जिता सकते हैं। राहुल पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन दोनों टीमों को खिताब तक नहीं पहुंचा सके। जाफर की बात सुनकर सवाल उठ रहा है कि क्या कप्तानी सच में राहुल की सबसे बड़ी कमजोरी है?
