सोम प्रकाश
सात साल पुरानी मर्सिडीज-बेंज कारों के रखरखाव का कुल खर्च कम करने के लिए ‘सर्विस सिलेक्ट’ योजना की पेशकश के साथ ही मुंबई की सबसे बड़ी सर्विस फैसिलिटी का उद्घाटन कल मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित मर्सिडीज-बेंज लैंडमार्क कार्स शोरूम में किया गया। इस दौरान भारत का पहला एआई-संचालित ऑटोमेटेड ‘व्हीकल स्कैनर’ ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया।
मर्सिडीज-बेंज व्हीकल स्कैनर देश का पहला एआई-आधारित ऑटोमेटेड स्कैनर है, जो कार के चलते ही उसका पूरा 360 डिग्री डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज करता है। इससे ग्राहकों के कीमती समय की बचत होती है और उन्हें बेहतर सुविधा मिलती है।
यह व्हीकल स्कैनर जर्मनी, इटली, कोरिया, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और तुर्की जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही पूरी तरह कार्यरत है।
इस खास अवसर पर संतोष अय्यर, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने कहा, “हम पुरानी सोच और सर्विसिंग के मौजूदा तौर-तरीकों को बदलकर ग्राहकों की सहूलियत के लिए लगातार एआई और आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं, ताकि बिक्री-पश्चात सेवाओं में भी मर्सिडीज जैसी सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता दी जा सके। इसी कड़ी में हम अपने खास ग्राहकों के लिए गाड़ियों के रखरखाव के कुल खर्च को कम कर रहे हैं, जिससे गाड़ियों की सर्विसिंग और तेज व बेहतर होगी और ग्राहकों को हर कदम पर और बेहतर मूल्य मिलेगा।
भारत के पहले एआई-संचालित ऑटोमेटेड व्हीकल स्कैनर की शुरुआत पारदर्शिता, भरोसे और काम की रफ्तार को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह मर्सिडीज-बेंज के ग्राहकों को कार रखने का एक बेमिसाल अनुभव देगा। जहां ‘सर्विस सिलेक्ट’ जैसी योजनाएं हमारे मौजूदा ग्राहकों के लिए रखरखाव का खर्च कम करती हैं, वहीं मुंबई में सबसे बड़ी लग्जरी सर्विस फैसिलिटी की शुरुआत हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे ग्राहकों को मर्सिडीज-बेंज की इन नई और अनूठी सर्विस पहलों का भरपूर लाभ मिलेगा।”
फिलहाल जोगेश्वरी स्थित ‘लैंडमार्क कार्स मुंबई’ सर्विस सेंटर में भारत का पहला एआई-संचालित ऑटोमेटेड व्हीकल स्कैनर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा।
