-कंगना रनौत पर भड़कीं कृति
-कृति ने अंत में बिना कंगना का नाम लिए उनकी बातों का भी जवाब देते हुए लिखा, `और एक बात, हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?’
कृति सेनन का रक्षाबंधन स्पेशल ऐड अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुका है। ऐड में उनकी ड्रेस को लेकर विवाद छिड़ा, तो कंगना रनौत ने भी इसे लेकर तीखा सवाल खड़ा कर दिया। बस फिर क्या था, मामला कपड़ों से निकलकर संस्कृति और महिलाओं की पसंद तक पहुंच गया। अब कृति ने भी चुप्पी तोड़ते हुए पलटवार किया है। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान तय नहीं किया जा सकता। कृति ने बिना कंगना का नाम लिए उनकी बातों का भी जवाब देते हुए लिखा, `और एक बात, हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक पैâशन और पहनावे में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही क्यों आंका जाता है? कृति के मुताबिक, त्योहार सिर्फ कपड़ों का नहीं, बल्कि प्यार, रिश्तों और भावनाओं का नाम है। यानी कंगना के तंज के बाद कृति ने भी अपनी बात बेबाक अंदाज में रख दी है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के विचारों को लेकर बहस और तेज हो गई है।
