डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: यह समय आपके करियर के लिए अनुकूल होगा। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो समय अनुकूल है। वृष: अपने बौद्धिक क्षमता के आधार पर हर कार्य करने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मन की एकाग्रता बनाकर कार्य करें। मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, लेकिन आत्मबल को कमजोर होने मत दें। कर्क: आपके लिए समय हर प्रकार से सकारात्मक ऊर्जा देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिंह: मन में बेचैनी जैसी स्थितियां बनेंगी, लेकिन अपने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। कन्या: समय अनुकूल है। आपके सारे अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। तुला: किसी मांगलिक कार्य की योजना बना सकते हैं। यात्रा के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। वृश्चिक: करियर एवं व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा। धनु: यदि आप नौकरी के लिए सोच रहे हैं या प्रयत्न कर रहे हैं तो समय थोड़ा अनुकूल नहीं है। मन की एकाग्रता बनाकर कार्य करें। मकर: समय आपके लिए सामान्य फल देगा। नौकरी में थोड़ा-सा उतार-चढ़ाव होगा।
कुंभ: जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपने गुप्त शत्रु से सावधान रहें। ध्यान रखने की आवश्यकता है। मीन: समय आपके अनुकूल है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। यदि विद्यार्थी हैं तो शिक्षार्जन करने के लिए अनुकूल समय है।
