मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लेगो प्लेन’ कहकर उड़ाया था मजाक...अब नोरा पर ३ करोड़ रुपए का...

‘लेगो प्लेन’ कहकर उड़ाया था मजाक…अब नोरा पर ३ करोड़ रुपए का झटका!.. एक्ट्रेस का ‘छोटा प्लेन’ वाला मजाक पड़ा भारी

बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से तो अक्सर सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी एक टिप्पणी ने कानूनी बवाल खड़ा कर दिया है। खबर है कि नोरा ने जिस विमान में सफर किया, उसे सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘लेगो एयरप्लेन’, ‘टॉय’ और ‘मिनिएचर’ जैसे शब्दों से नवाज दिया। बस फिर क्या था। विमानन कंपनी को यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया और मामला सीधे गांधीनगर की अदालत तक पहुंच गया। ड्यून्स एविएशन ने नोरा के खिलाफ तीन करोड़ रुपए के मानहानि मुकदमे का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि नोरा जैसी लोकप्रिय सेलिब्रिटी के लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी टिप्पणी से कंपनी तथा उसके विमान की छवि को नुकसान पहुंचा। कंपनी का दावा तो यहां तक है कि विवादित पोस्ट के बाद उसकी बुकिंग पर असर पड़ा और कारोबार में गिरावट देखने को मिली।

अन्य समाचार