मुख्यपृष्ठनए समाचारमॉडलिंग के नाम पर देह व्यापार का खेल!

मॉडलिंग के नाम पर देह व्यापार का खेल!

-पैसों का लालच देकर जिस्म का सौदा
-नामचीन होटल में चलता था गंदा धंधा

सामना संवाददाता / मुंबई

मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वाली महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेले जाने का सनसनीखेज मामला मुंबई के खार इलाके में सामने आया है। खार पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में २६ वर्षीय महिला को ओशिवरा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई होटल रामी गेस्टलाईन, राम कृष्ण नगर, एस.वी. रोड, खार पश्चिम में की गई। आरोप है कि मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को आकर्षक कमाई का लालच देकर वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पीड़ित महिला को इस कथित गिरोह के चंगुल से बाहर निकाला।
इस मामले में खार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा १४३ के साथ अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम, १९५६ की धारा ४ और ५ के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को ७ सितंबर की सुबह करीब ८ बजे गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने एप्पल आईफोन १७ प्रो मैक्स(५१२ जीबी) जिसकी कीमत करीब १.५० लाख रुपये तथा आईफोन १६ प्रो मैक्स (२५६ जीबी) जिसकी कीमत करीब १ लाख रुपये बताई गई है, भी जब्त किए हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस देह व्यापार के नेटवर्क से और कितनी महिलाएं जुड़ी थीं तथा इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है या नहीं। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाओं को मॉडलिंग के नाम पर किस तरह संपर्क किया जाता था और उन्हें इस धंधे में वैâसे धकेला जाता था। मामले की आगे की जांच खार पुलिस कर रही है।
आपत्तिजनक सामग्री जब्त
पुलिस ने छापे के दौरान कुल १ लाख ७३ हजार ७०० रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। इसमें २२ हजार रुपये नकद, पंचनामे में शामिल ५०० रुपये मूल्य की दो असली नोटों के साथ ९८ बनावटी खेल नोट, करीब ७०० रुपए कीमत का ड्यूरेक्स का एक बॉक्स और तीन पैकेट शामिल हैं।

अन्य समाचार