मुख्यपृष्ठनए समाचारजेन-जी के मंच से फिर ‘नाराज फूफा’ पर हमला

जेन-जी के मंच से फिर ‘नाराज फूफा’ पर हमला

-मोदी बोले- कुछ लोग भारत की तरक्की से कभी खुश नहीं हो सकते
-‘झूठ की गूंज’ बनाम ‘सच की हुंकार’; वडोदरा से विपक्ष पर तीखा वार

सामना संवाददाता / वडोदरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस और विपक्ष पर एक बार फिर ‘नाराज फूफा’ वाला तंज कसा। करीब ३५ हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें भारत की तरक्की से कभी खुशी नहीं होती।
मोदी ने कहा कि आज जगह-जगह ‘झूठ की गूंज’ सुनाई दे रही है, लेकिन भारत का युवा ‘सच की हुंकार’ के साथ खड़ा है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ‘नाराज फूफा’ यह सवाल उठाएंगे कि प्रâेट कॉरिडोर बन गया तो ट्रक चालकों का क्या होगा। प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘फूफा जी को अब काम मिल गया है।’
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड प्रâेट कॉरिडोर के तीन प्रमुख खंडों का उद्घाटन किया। इसके साथ करीब २,८०० किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड प्रâेट कॉरिडोर नेटवर्क का बड़ा हिस्सा पूरा हो गया। मोदी ने दावा किया कि इस परियोजना की कल्पना २००४ में हुई, २००६ में कंपनी बनी, लेकिन २०१४ तक फाइलें ‘अटकती, लटकती और भटकती’ रहीं। उन्होंने कहा कि २०१४ के बाद काम की रफ्तार बदली और परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
प्रधानमंत्री का भाषण विकास परियोजनाओं की उपलब्धियों से ज्यादा राजनीतिक व्यंग्य के कारण चर्चा में रहा। आलोचना करने वालों को बार-बार ‘नाराज फूफा’ बताने के बीच बड़ा लोकतांत्रिक सवाल भी खड़ा होता है कि क्या सरकार से सवाल पूछना विकास का विरोध है या विकास के दावों की पड़ताल करना विपक्ष और जनता दोनों का अधिकार? जेन-जी के सामने प्रधानमंत्री का संदेश साफ था कि सरकार अपने विकास मॉडल को ‘सच’ और उसकी आलोचना को ‘झूठ की गूंज’ के रूप में पेश कर रही है। अब फैसला जनता को करना है कि गूंज किसकी है और सच किसका।
विकास पर सवाल या विरोध?
मोदी ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग हर उपलब्धि में खामियां तलाशते हैं। वडोदरा में उन्होंने विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष की आलोचना को राजनीतिक कटाक्ष के जरिए निशाने पर लिया।

अन्य समाचार