मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली पहुंचे...प्रशासन...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली पहुंचे…प्रशासन अलर्ट मोड में!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

पायलट के दो बार के प्रयास में लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। दौरे में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे तो पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज का सच जानेंगे। हलोर व महराजगंज में वह सभा करेंगे। इसके बाद शहर के प्रभुटाउन पहुंचेंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान 2025 में हुई दिशा की बैठक के दौरान जिन 83 विकास के मामलों में उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी, उस पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है। इसका फीडबैक लेंगे। साथ ही जनजीवन मिशन की खस्ताहाल दशा पर भी जानकारी लेंगे। बुधवार को राहुल गांधी दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे।
उनकी चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री बना कर दम देने का काम किया है। इस निर्णय से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में कितना आत्मबल आया है इसकी भी परीक्षा हो जायेगी। इसके पहले वाली बैठक में कांग्रेस से आकर भाजपा में मंत्री बने विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह और राहुल गांधी में वैचारिक टकराव हो गया था। इस बार प्रशासन भी पहले से ज्यादा सतर्क है। बता दें कि
जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सांसद ही करते हैं। बुधवार को हर किसी की निगाह इस पर टिकी रहेगी।

अन्य समाचार