मुख्यपृष्ठग्लैमरकैटरीना की बहन पर आया सनी का दिल?

कैटरीना की बहन पर आया सनी का दिल?

-तुर्की की तस्वीरों ने खोला राज
बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक नई डेटिंग की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। नाम है सनी कौशल और कैटटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ। सनी और शरवरी करीब छह साल तक साथ रहे, लेकिन २०२५ में दोनों के रास्ते अलग होने की खबरें आईं। अब ब्रेकअप के बाद सनी का नाम इसाबेल के साथ जोड़ा जा रहा है। माजरा शुरू हुआ तुर्की वेकेशन की तस्वीरों से। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की पोस्ट खंगालीं तो लोकेशन, बैकग्राउंड और तस्वीरों में कई समानताएं नजर आईं। बस फिर क्या था, इंटरनेट की गॉसिप फैक्ट्री तुरंत चालू हो गई और सवाल उठने लगा कि क्या दोनों ने साथ में छुट्टियां बिताईं ? हालांकि, सनी और इसाबेल दोनों ने इन अफवाहों पर अब तक चुप्पी साध रखी है। कुछ लोग इसे दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ को तस्वीरों में ‘कुछ ज्यादा’ नजर आ रहा है। अब सच क्या है, यह तो दोनों ही जानें!

अन्य समाचार