मुख्यपृष्ठखेलअभिषेक को देखते ही दौड़ी महिला फैन होटल में मची अफरा-तफरी!

अभिषेक को देखते ही दौड़ी महिला फैन होटल में मची अफरा-तफरी!

अफगानिस्तान के खिलाफ ३० गेंदों में शतक ठोककर तहलका मचाने वाले अभिषेक शर्मा का जलवा मैच के बाद भी कम नहीं हुआ। टीम होटल पहुंची तो एक महिला फैन उन्हें देखते ही इतनी उत्साहित हो गई कि फोटो लेने के लिए सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश करने लगी। वायरल वीडियो में अभिषेक होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। तभी महिला फैन उनके पीछे बढ़ती है, लेकिन सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ जाते हैं और उसे रोक देते हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैसे अभिषेक का क्रेज समझना भी मुश्किल नहीं है। तीसरे टी२० में उन्होंने महज ३० गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा का ३५ गेंदों वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने ३४ गेंदों में १०८ रन ठोके, जिसमें ११ छक्के शामिल थे। मैदान पर बल्ले से धमाका और बाहर फैंस स का ऐसा क्रेड-अभिषेक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है!

अन्य समाचार