मुख्यपृष्ठग्लैमरग्लैमर के पीछे का ‘डर्टी गेम’!..‘आधी रात नशे में कमरे में घुसा...

ग्लैमर के पीछे का ‘डर्टी गेम’!..‘आधी रात नशे में कमरे में घुसा डायरेक्टर’

ग्लैमर की दुनिया दूर से जितनी चमकदार दिखती है, पर्दे के पीछे की कहानी उतनी ही कड़वी हो सकती है! एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने इंडस्ट्री से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया कि सुनकर किसी के भी कान खड़े हो जाएं। संदीपा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक शराब के नशे में रात को उनके कमरे में पहुंच गए। उनके मुताबिक, निर्देशक ने सीधे कहा, ‘संदीपा, तुम्हें कंप्रोमाइज करना होगा।’ संदीपा ने साफ इनकार कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी। उनका दावा है कि निर्देशक उनके बेड पर बैठ गए और इनकार करने पर फिल्म से निकालने की धमकी दी। संदीपा को लगा कि सात दिन की शूटिंग हो चुकी है, इसलिए शायद फिल्म से नहीं निकाला जाएगा। लेकिन कहानी का क्लाइमेक्स कुछ और ही था, कंप्रोमाइज से इनकार किया तो सचमुच फिल्म से पत्ता साफ! संदीपा का कहना है कि इस तरह के अनुभवों ने उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया।

अन्य समाचार