मुख्यपृष्ठसमाचारसीयूएसबी के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सीयूएसबी के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

अनिल मिश्र / पटना

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का स्वागत चीफ वॉर्डेन रेणु ने किया। कुलपति प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए उपलब्ध अकादमिक एवं आवासीय सुविधा को और बेहतर बनाने पर जोड़ दिया। उन्होंने बेटियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि भारतीय समाज में स्त्री ही केंद्र में है इसलिए जब हमारी लड़कियां पढ़ लिखकर यहां से निकलेगी तो अवश्य ही हमारा और इस देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास के नियमों एवं सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस संबंध में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय ( सीयूएसबी) के जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्राओं को विश्वविद्यालय जीवन में सकारात्मक सहभागिता, अनुशासन एवं आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रॉक्टर इंचार्ज प्रो. मंगलेश मंगलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता के प्रभारी के रूप में प्रो. मितांजलि साहू, एंटी रैगिंग अधिकारी डॉ. जावेद अहसन, हॉस्टल कॉर्डिनेटर डॉ. प्रमिला वेणु ने कुलपति के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम में सहायक प्रॉक्टर प्रो. अबोध कुमार, डॉ. मोनी रॉय, डॉ. संदीप मौर्या, मैत्रेयी हॉस्टल की चीफ वॉर्डेन डॉ. तारा काशव, वॉर्डेन दिव्या श्री दत्ता, वीडीएस हॉस्टल के वॉर्डेन डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. जाधव प्रताप सिंह, डॉ. देवव्रत, उपकुलसचिव श्री प्रतिश कुमार दास, सहायक कुलसचिव शशि रंजन आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लीजा आम्रपाली और अंजली ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में वार्डेन डॉ. प्रीति की भूमिका पूरे प्रोग्राम में रहा साथ ही हॉस्टल कमिटी के प्रेसिडेंट एवं वॉइस प्रेसिडेंट के साथ सभी सदस्यों ने इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार हॉस्टल की वार्डेन डॉ. सुनैना सिंह ने व्यक्त किया।

अन्य समाचार