मुख्यपृष्ठग्लैमर‘पाखंडी है वो’ सोफिया का....भाईजान पर सीधा हमला

‘पाखंडी है वो’ सोफिया का….भाईजान पर सीधा हमला

बिग बॉस के घर में ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए नेशनल टीवी पर टी-शर्ट उतार दी और अंदाज में कहा, अब करो ट्रोल! बढ़ते वजन को लेकर खुद ट्रोल होने वाले सलमान ने महिलाओं की बॉडी शेमिंग और पैपराजी की हरकतों पर भी जमकर नाराजगी जताई। उनकी इस अदा की खूब तारीफ हुई। लेकिन तभी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने पुरानी ‘फाइल’ खोल दी। सीजन ७ की कंटेस्टेंट रहीं सोफिया ने सलमान के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘पाखंडी’ तक कह डाला। सोफिया का आरोप है कि बिग बॉस के दौरान सलमान ने उनके शरीर और चेहरे की आलोचना की थी, जबकि गौहर खान के शरीर की तारीफ की थी। अब सवाल यह है कि सलमान का ‘ट्रोलर्स को जवाब’ वाला अंदाज सोफिया को इतना क्यों खटक गया? बिग बॉस के पुराने किस्से फिर सुर्खियों में हैं!

अन्य समाचार