मुख्यपृष्ठग्लैमरअदिति-सिद्धार्थ के हॉट सींस का खुला राज!

अदिति-सिद्धार्थ के हॉट सींस का खुला राज!

-सिद्धार्थ ने बताई पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज ३’ रिलीज होते ही चर्चा में है और सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री की। लेकिन असली गॉसिप तब शुरू हुई, जब सिद्धार्थ ने इंटीमेट सींस की शूटिंग का पूरा ‘सेटअप’ ही बता दिया। बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि ऐसे सींस वैâमरे के सामने भले ही रोमांटिक दिखें, लेकिन सेट पर माहौल बिल्कुल प्रोफेशनल रहता है। इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मौजूद रहते हैं और गैरजरूरी लोगों को सेट से बाहर कर दिया जाता है। कलाकारों की सुरक्षा और सहमति का खास ध्यान रखा जाता है। दिलचस्प बात यह कि असल जिंदगी में पति-पत्नी हों, तब भी शूटिंग के नियम नहीं बदलते। दोनों कलाकारों के बीच गद्दा या तकिया तक रखा जाता है! सिद्धार्थ के मुताबिक, इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि सेट पर जो कलाकार खुद को सबसे ज्यादा असहज महसूस कर रहा हो, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो।

अन्य समाचार